जो अजन्मा, अद्वैत, नाम और इंद्रियगोचर रूप से परे तथा भौतिक गुणों से रहित परम तत्व है, वही माया का स्वामी राम है। वही परम सत्ता अपने दासों और भक्तों के कल्याण के लिए मानव शरीर धारण करके जगत में प्रकट होती है।