तू ज़िंदा है तो

Back to Work अवधी (Awadhi)
♪ टेक हिंदी (Hindi)
तू ज़िंदा है तो ज़िंदगी की जीत पे यक़ीन कर अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।
पद १
हिंदी (Hindi)
ये सुबह-ओ-शाम के रँगे हुए गगन को चूमकर तू सुन ज़मीन गा रही है कब से झूम-झूम कर!
♪ टेक हिंदी (Hindi)
तू आ मेरा सिंगार कर तू आ मुझे हसीन कर। अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।
पद २
हिंदी (Hindi)
ये ग़म के और चार दिन सितम के और चार दिन ये दिन भी जाएँगे गुज़र गुज़र गए हज़ार दिन
♪ टेक हिंदी (Hindi)
कभी तो होगी इस चमन पे भी बहार की नज़र। अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।
पद ३
हिंदी (Hindi)
हमारे कारवाँ का मंज़िलों को इंतज़ार है ये आँधियों की बिजलियों की पीठ पर सवार है जिधर पड़ेंगे ये क़दम बनेगी एक नई डगर।
♪ टेक हिंदी (Hindi)
हज़ार रूप धर के आई रात तेरे द्वार पर मगर तुझे न छल सकी चली गई वो हार कर नई सुबह के संग सदा मिली तुझे नई उमर। अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।

Contributors

Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship

इस अध्याय की अनुवाद स्थिति

Chapter Translation Coverage & Stewardship

यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।

अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 7/7 छंद अनूदित