अब ते रति तव नाथ कर होइहि नाम अनंगु।बिनु बपु ब्यापिहि सबहि पुनि सुनु निज मिलन प्रसंगु॥जब जदुबंस कृष्न अवतारा।होइहि हरन महा महि भारा॥कृष्न तनय होइहि पति तोरा।बचनु अन्यथा होइ न मोरा॥
'अब से हे रति! तेरे पति का नाम अनंग (बिना शरीर वाला) होगा। वह बिना शरीर के ही सबको व्यापेगा; अब अपने पुनर्मिलन का प्रसंग भी सुन ले। जब यदुवंश में श्रीकृष्ण का अवतार होगा, जो पृथ्वीका महान भार हरण करेंगे, तब कृष्णका पुत्र (प्रद्युम्न) तेरा पति होगा। मेरा वचन अन्यथा नहीं हो सकता।'