उमा नेह बस बिकल देह सुधि बुधि गई।कलप बेलि बन बढ़त बिषम हिम जनु दई॥२९ ॥समाचार सब सखिन्ह जाइ घर घर कहे।सुनत मातु पितु परिजन दारुन दुख दहे॥३० ॥
पार्वतीजी प्रेमवश व्याकुल हो गयीं, उनके शरीरकी सुध-बुध (होश-हवास) जाती रही, मानो वनमें बढ़ती हुई कल्पलताको विषम पालेने मार दिया हो। फिर सखियोंने घर-घर जाकर सारे समाचार सुनाये और इस समाचारको सुनकर माता-पिता एवं घरके लोग दारुण दु:खमें जलने लगे।