जाइ देखि अति प्रेम उमहि उर लावहिं।बिलपहिं बाम बिधातहि दोष लगावहिं॥३१ ॥जौ न होहिं मंगल मग सुर बिधि बाधक।तौ अभिमत फल पावहिं करि श्रमु साधक॥३२ ॥
वहाँ जाकर पार्वतीको देख वे अत्यन्त प्रेमसे उन्हें हृदय लगाते हैं; विलाप करते हैं तथा वाम विधाताको दोष देते हैं। वे कहते हैं कि यदि देवता और विधाता शुभ मार्गमें बाधक न हों तो साधक लोग परिश्रम करके मनोवाञ्छित फल पा सकते हैं।