सब लोग साधकोंके क्लेश सुनाकर पार्वतीजीको घर चलनेके लिये निहोरा करते हैं। पर (उनकी बात) कौन सुनता है और किसे घर सुहाता है? मन तो चन्द्रभूषण श्रीमहादेवजीको चाहता है। फिर पार्वतीजी सबको समझाकर सबके मनको दृढ़कर और माता-पिताकी आज्ञा पा पुन: कठिन तपस्या करने लगीं; उसे तुलसी गाकर कैसे कह सकता है।