Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
भारत में पारथ के रथ केथू कपिराज,गाज्यो सुनि कुरुराज दल हल बल भो।कह्यो द्रोन भीषम समीर सुत महाबीर,बीर-रस-बारि-निधि जाको बल जल भो ॥बानर सुभाय बाल केलि भूमि भानु लागि,फलँग फलाँग हुँतें घाटि नभतल भो।नाई-नाई माथ जोरि-जोरि हाथ जोधा जोहैं,हनुमान देखे जगजीवन को फल भो ॥५॥

महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ की पताका पर कपिराज हनुमान् जी ने गर्जन किया, जिसको सुनकर कौरवों की सेना में में घबराहट उत्पन्न हो गयी। द्रोणाचार्य और भीष्म-पितामह ने कहा कि पवनतनय हनुमान बड़े बलवान हैं। जिनका बल वीररस रुपी समुद्र का जल है। वानर स्वभाव से बाल्य काल में पृथ्वी से लेकर सूर्य तक कूदने कुदान में आकाश-मण्डल एक पग से भी कम हो गया था। समस्त योद्धागण मस्तक झुका कर और हाथ जोड़-जोड़कर हनुमान जी का दर्शन करते हैं और कहते हैं कि "हनुमान् जी के दर्शन से हमारा संसार में जन्म होना सफल हो गया" ॥५॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys B731
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी