Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
गो-पद पयोधि करि होलिका ज्यों लाई लंक,निपट निसंक परपुर गलबल भो।द्रोन-सो पहार लियो ख्याल ही उखारि कर,कंदुक-ज्यों कपि खेल बेल कैसो फल भो॥संकट समाज असमंजस भो रामराज,काज जुग पूगनि को करतल पल भो।साहसी समत्थ तुलसी को नाह जाकी बाँह,लोकपाल पालन को फिर थिर थल भो ॥६॥

समुद्र को गोखुर के समान पार करके, निडर होकर लंका-जैसी सुरक्षित नगरी को होलिका के सदृश जला डाला, जिससे पराये शत्रु के पुर में खलबली मच गयी। द्रोण जैसा भारी पर्वत खेल खेल में ही उखाड़ कर गेंद की तरह उठा लिया, जैसे वह बेल फल के समान क्रीडा की सामग्री हो। समस्त वानर समाज संकट मे पड़ा था और स्वयं राजा राम दुविधा में थे, ऐसे समय में युगों का काम हनुमान जी के हाथों पलभर में पूरा हुआ था। तुलसी के स्वामी श्री हनुमान बड़े ही साहसी और सामर्थ्यवान् हैं, जिनकी भुजा बल से लोकपालों का पालन हुआ तथा पृथ्वी पुन: स्थिर हुई। ॥६॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys G131
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी