Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
कमठ की पीठि जाके गोडनि की गाड़ैं मानो,नाप के भाजन भरि जल निधि जल भो।जातुधान-दावन परावन को दुर्ग भयो,महामीन बास तिमि तोमनि को थल भो॥कुम्भकरन-रावन पयोद-नाद-ईंधन को,तुलसी प्रताप जाको प्रबल अनल भो।भीषम कहत मेरे अनुमान हनुमान,सारिखो त्रिकाल न त्रिलोक महाबल भो ॥७॥

हनुमान जी के कूदने से कच्छप की पीठ में ऐसा भारी गड्ढा हो गया मानो समुद्र का जल नापने का पात्र हो। राक्षसों का नाश करते समय वह ही उनके भागकर छिपने का दुर्ग हुआ तथा बहुत से बड़े मत्स्यों के रहने का स्थान हुआ। तुलसीदासजी कहते हैं:- श्री हनुमान का बल रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद रुपी ईंधन को जलाने के लिए प्रचण्ड अग्नि है। भीष्म पितामह कहते हैं – मेरी समझ में हनुमान् जी के समान अत्यन्त बलवान् तीनों काल और तीनों लोकों में कोई नहीं हुआ। ॥७॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys K132
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी