Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
दूत रामराय को, सपूत पूत पौनको,तू अंजनी को नन्दन प्रताप भूरि भानु सो।सीय-सोच-समन, दुरित दोष दमन,सरन आये अवन, लखन प्रिय प्रान सो॥दसमुख दुसह दरिद्र दरिबे को भयो,प्रकट तिलोक ओक तुलसी निधान सो।ज्ञान गुनवान बलवान सेवा सावधान,साहेब सुजान उर आनु हनुमान सो ॥८॥

आप राजा रामचन्द्र जी के दूत, पवनदेव के सुयोग्य पुत्र, माता अंजनी को आनन्द देने वाले, असंख्य सूर्यों के समान तेजस्वी, सीताजी के शोकनाशक, पाप तथा अवगुण के नष्ट करने वाले, शरणागतों की रक्षा करने वाले और लक्ष्मणजी को प्राणों के समान प्रिय हैं। तुलसीदासजी के दुस्सह दरिद्र-रुपी रावण का नाश करने के लिये आप तीनों लोकों में आश्रय रूप प्रकट हुए हैं। अरे लोगो! तुम ज्ञानी, गुणवान्, बलवान् और सेवा में सजग हनुमान् जी के समान चतुर स्वामी का ध्यान करो ॥८॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys D371
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी