दवन-दुवन-दल भुवन-बिदित बल,बेद जस गावत बिबुध बंदीछोर को।पाप-ताप-तिमिर तुहिन-विघटन-पटु,सेवक-सरोरुह सुखद भानु भोर को॥लोक-परलोक तें बिसोक सपने न सोक,तुलसी के हिये है भरोसो एक ओर को।राम को दुलारो दास बामदेव को निवास,नाम कलि-कामतरु केसरी-किसोर को ॥९॥
दानवों की सेना को नष्ट करने में जिनका पराक्रम विश्व-विख्यात है, वेद यश-गान करते हैं कि देवताओं को कारागार से छुड़ाने वाला पवनकुमार के सिवा दूसरा कौन है? आप पाप और तं रुपी अन्धकार और कष्ट रुपी शीत का नाश करने में प्रवीण तथा सेवक रुपी कमल को सुख देने के लिए लिये प्रातःकाल रुपी सूर्य के समान हैं। तुलसी के हृदय को एकमात्र हनुमान् जी का भरोसा है, लोक परलोक मे शोक रहित करने वाले आप अपने भक्तो को स्वप्न में भी शोक नहीं होने देते। रामचन्द्रजी के दुलारे, शिव-स्वरुप अर्थात ग्यारह रुद्र में एक, केसरी नन्दन का नाम कलिकाल में कल्प-वृक्ष के समान है, इच्छा अनुसार फल देने वाला है ॥९॥