Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
महाबल-सीम महाभीम महाबान इत,महाबीर बिदित बरायो रघुबीर को।कुलिस-कठोर तनु जोरपरै रोर रन,करुना-कलित मन धारमिक धीर को॥दुर्जन को कालसो कराल पाल सज्जन को,सुमिरे हरनहार तुलसी की पीर को।सीय-सुख-दायक दुलारो रघुनायक को,सेवक सहायक है साहसी समीर को ॥१०॥

आप अत्यन्त पराक्रम-बल की सीमा, अतिशय कराल, बड़े बहादुर और रघुनाथजी द्वारा चुने हुए महाबलवान् विख्यात योद्धा हैं। जहाँ समर में आवश्यकता पड़ने पर वज्र के समान कठोर शरीर रणस्थल में कोलाहल मचा देता है, वही श्री हनुमान करुणा एवं धैर्य के स्थान और मन से धर्माचरण करने वाले हैं। दुष्टों के लिये काल के समान भयानक, सज्जनों को पालने वाले और केवल स्मरण मात्र से तुलसी के दुःख को हरने वाले हैं। सीताजी को सुख देने वाले, रघुनाथजी के दुलारे और सेवकों की सहायता करने में पवनकुमार बड़े ही साहसी हैं। ॥१०॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys M817
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी