Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
रचिबे को बिधि जैसे, पालिबे को हरि,हर मीच मारिबे को, ज्याईबे को सुधापान भो।धरिबे को धरनि, तरनि तम दलिबे को,सोखिबे कृसानु, पोषिबे को हिम-भानु भो॥खल-दुःख दोषिबे को, जन-परितोषिबे को,माँगिबो मलीनता को मोदक सुदान भो।आरत की आरति निवारिबे को तिहुँ पुर,तुलसी को साहेब हठीलो हनुमान भो ॥११॥

आप सृष्टि-रचना के लिये ब्रह्मा के समान, भक्तों का पालन करने के लिए श्रीविष्णुके समान, संहार के लिए शिव जी के समान और जिलाने के लिये अमृत के समान हैं। धारण करने में धरती के समान, अन्धकार का नाश करने में सूर्यके समान, सुखाने में अग्नि के समान, पोषण करने में चन्द्रमा के सामान हैं। दुष्टों को दुःख देने वाले वह दुःख रूप हैं, सेवकों को संतुष्ट करने वाले एवं तुच्छ वास्तु मांगने वालों को मोदक प्रदान करने वाले हैं। तीनों लोकों में दुःखियों के दुःख दूर करने के लिए तुलसी के स्वामी श्रीहनुमान् जी दृढ़-प्रतिज्ञ हैं। ॥११॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys R212
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी