Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
सेवक स्योकाई जानि जानकीस मानै कानि,सानुकूल सूलपानि नवै नाथ नाँक को।देवी देव दानव दयावने ह्वै जोरैं हाथ,बापुरे बराक कहा और राजा राँक को॥जागत सोवत बैठे बागत बिनोद मोद,ताके जो अनर्थ सो समर्थ एक आँक को।सब दिन रुरो परै पूरो जहाँ-तहाँ ताहि,जाके है भरोसो हिये हनुमान हाँक को ॥१२॥

सेवक हनुमान् जी की सेवा समझकर जानकीनाथ श्री राम उनके कृतज्ञ हैं, शिवजी सदा अनुकूल रहते हैं और स्वर्ग के स्वामी इन्द्र माथा नवाते है। देवी-देवता, दानव सब दया के पात्र बनकर प्रणाम करते हैं, फिर दूसरे बेचारे दरिद्र-दुःखिया, राजा, राणा और रंक की क्या कहें। हनुमान जी के सेवक का जागते, सोते, बैठते, डोलते, क्रीड़ा करते और आनन्द में मग्न रहते सदा मंगल ही होता है। जिनके हृदय में श्री अंजनी कुमार की हाँक का भरोसा है, उनको सदा सभी जगह, सब कुछ प्राप्त होता है। ॥१२॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys S126
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी