Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
सानुग सगौरि सानुकूल सूलपानि ताहि,लोकपाल सकल लखन राम जानकी।लोक परलोक को बिसोक सो तिलोक ताहि,तुलसी तमाइ कहा काहू बीर आनकी॥केसरी किसोर बन्दीछोर के नेवाजे सब,कीरति बिमल कपि करुनानिधान की।बालक-ज्यों पालिहैं कृपालु मुनि सिद्ध ताको,जाके हिये हुलसति हाँक हनुमान की ॥१३॥

जिसके हृदय में हनुमान् जी की हाँक उल्लसित होती है, उन श्री हनुमान के सेवकों पर पार्वती जी के सहित शंकर भगवान्, समस्त लोकपाल, श्रीरामचन्द्र, जानकी और लक्ष्मणजी भी प्रसन्न रहते हैं। तुलसीदासजी कहते हैं फिर लोक और परलोक में शोकरहित हुए उस प्राणी को तीनों लोकों में किसी योद्धा के आश्रित होने की क्या लालसा होगी। दया निकेतन, केसरी नन्दन, निर्मल कीर्तिवाले हनुमान् जी के प्रसन्न होने से सम्पूर्ण सिद्ध-मुनि उस मनुष्य पर दयालु होकर, उसका बालक के समान पालन करते हैं, उन करुणानिधान कपीश्वर की कीर्ति ऐसी ही निर्मल है। ॥१३॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys S526
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी