Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
पाँय पीर पेट पीर बाँह पीर मुँह पीर,जरजर सकल पीर मई है।देव भूत पितर करम खल काल ग्रह,मोहि पर दवरि दमानक सी दई है॥हौं तो बिनु मोल के बिकानो बलि बारेही तें,ओट राम नाम की ललाट लिखि लई है।कुँभज के किंकर बिकल बूढ़े गोखुरनि,हाय राम राय ऐसी हाल कहूँ भई है ॥३८॥

पाँव की पीड़ा, पेट की पीड़ा, बाहु की पीड़ा और मुख की पीड़ा सहित सारा शरीर पीड़ामय होकर जीर्ण-शीर्ण हो गया है। देवता, प्रेत, पितर, कर्म, काल और दुष्टग्रह सबने एक साथ ही मुझपर तोपों की बाढ़ सी छोड़ दी है। बलि जाता हूँ। मैं तो लड़कपन से ही आपके हाथ बिना मोल बिका हुआ हूँ और अपने कपाल में रामनाम का आधार लिख लिया है। हाय राजा रामचन्द्रजी मेरी ऐसी दशा हो रही है जैसे स्मौद्र्पान करने वाले अगस्त्य मुनि का सेवक गाय के खुर बराबर जल में डूब गया हो। ॥३८॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys P171
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी