Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
काल की करालता करम कठिनाई कीधौं,पाप के प्रभाव की सुभाय बाय बावरे।बेदन कुभाँति सो सही न जाति राति दिन,सोई बाँह गही जो गही समीर डाबरे॥लायो तरु तुलसी तिहारो सो निहारि बारि,सींचिये मलीन भो तयो है तिहुँ तावरे।भूतनि की आपनी पराये की कृपा निधान,जानियत सबही की रीति राम रावरे ॥३७॥

न जाने काल की भयानकता है कि कर्मों की कठिनता है, पाप का प्रभाव है अथवा स्वाभाविक बात की उन्मत्तता है। पर रात-दिन ऐसी बुरी पीड़ा हो रही है, जो सही नहीं जाती और उसी बाँह को पकड़े हुए है, जिसको पवनकुमार ने पकड़ा था। यह तुलसीरुपी वृक्ष आपका ही लगाया हुआ है जोकि तीनों तापों की ज्वाला से झुलसकर मुरझा गया है, इसकी ओर निहार कर कृपारुपी जल से सींचिये। हे दयानिधान रामचन्द्रजी आप भूतों की, अपनी और पराये की सबकी रीति जानते हैं, इसे दूर कीजिए। ॥३७॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys K727
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी