Savaiya (सवैया) अवधी • Awadhi
राम गुलाम तु ही हनुमानगोसाँई सुसाँई सदा अनुकूलो।पाल्यो हौं बाल ज्यों आखर दू पितुमातु सों मंगल मोद समूलो॥बाँह की बेदन बाँह पगारपुकारत आरत आनँद भूलो।श्री रघुबीर निवारिये पीर रहौंदरबार परो लटि लूलो ॥३६॥

हे हनुमान् जी आप जीवों को पालने वाले श्रेष्ठ स्वामी और सदा श्री रामचन्द्र जी के सेवकों के पक्ष में रहने वाले हैं। आनन्द-मंगल के मूल दोनों अक्षरों राम-राम ने माता-पिता के समान मेरा पालन किया है। हे दृढ बाहु वाले, बाजुओं की पीड़ा से दीन होकर, मैं सारा आनन्द भुलाकर दुःखी होकर आपको पुकार रहा हूँ। हे रघुकुल के वीर, मेरी पीड़ा को दूर कीजिये, जिससे दुर्बल और पंगु होकर भी श्री राम दरबार में पड़ा रहूँ। ॥३६॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info savaiya
phonetic keys R127
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकसवैया