Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
घेरि लियो रोगनि, कुजोगनि, कुलोगनि ज्यौं,बासर जलद घन घटा धुकि धाई है।बरसत बारि पीर जारिये जवासे जस,रोष बिनु दोष धूम-मूल मलिनाई है॥करुनानिधान हनुमान महा बलवान,हेरि हँसि हाँकि फूँकि फौजैं ते उड़ाई है।खाये हुतो तुलसी कुरोग राढ़ राकसनि,केसरी किसोर राखे बीर बरिआई है ॥३५॥

मुझे रोगों, बुरे योगों और दुष्ट लोगों ने मुझे इस प्रकार घेर लिया है जैसे वर्षा ऋतु में घनघोर घटायें दिन के उजाले को घेर लेती हैं, यह सब निरपराध मुझ पर क्रोध कर रहे हैं। पीड़ा रुपी जल बरसाकर इन्होंने मेरे यशरुपी जवासेको अग्नि की तरह झुलसा कर मूर्च्छित कर दिया है। हे दया-निधान महाबलवान् हनुमान् जी आप हँसकर निहारिये और ललकार कर विपक्ष की सेना को अपनी फूँक से उड़ा दीजिये। तुलसी को कुरोग-रुपी निर्दय राक्षस ने लगभग खा ही लिया था, हे केशरी किशोर वीर, आपने बलपूर्वक मेरी रक्षा की है ॥३५॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys G725
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी