Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
पालो तेरे टूक को परेहू चूक मूकिये न,कूर कौड़ी दूको हौं आपनी ओर हेरिये।भोरानाथ भोरे ही सरोष होत थोरे दोष,पोषि तोषि थापि आपनी न अवडेरिये॥अँबु तू हौं अँबुचर, अँबु तू हौं डिंभ सो न,बूझिये बिलंब अवलंब मेरे तेरिये।बालक बिकल जानि पाहि प्रेम पहिचानि,तुलसी की बाँह पर लामी लूम फेरिये ॥३४॥

मैं आपके टुकड़ों से पला हूँ, चूक हो जाने पर भी मेरा त्याग न कीजिए। मैं कुमार्गी दो कौड़ी का हूँ, किसी काम का नहीं। परन्तु आप तो अपनी ओर देखिये, आप तो समर्थ हैं। हे भोलेनाथ, अपने भोलेपन के कारण आप थोड़ी से गलती से ही रुष्ट हो जाते हैं, सन्तुष्ट होकर मेरा पालन करके मुझे बसाइये, अपना सेवक समझकर दुर्दशा न कीजिये। आप जल हैं तो मैं मछली हूँ, आप माता हैं तो मैं छोटा बालक हूँ, यह जान कर देरी न कीजिये, मुझे आपका ही सहारा है। बच्चे को व्याकुल जानकर रक्षा कीजिये, तुलसी की बाँह पर अपनी लम्बी पूँछ फेरिये जिससे पीड़ा निर्मूल हो जाए। ॥३४॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys P737
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी