Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
तेरे बल बानर जिताये रन रावन सों,तेरे घाले जातुधान भये घर-घर के।तेरे बल रामराज किये सब सुरकाज,सकल समाज साज साजे रघुबर के॥तेरो गुनगान सुनि गीरबान पुलकत,सजल बिलोचन बिरंचि हरि हर के।तुलसी के माथे पर हाथ फेरो कीसनाथ,देखिये न दास दुखी तोसो कनिगर के ॥३३॥

आपके बल ने युद्ध में वानरों को रावण से जिताया और आपके ही नष्ट करने से राक्षस नष्ट हो गये। आपके ही बल से राजा रामचन्द्रजी ने देवताओं का सब कार्य पूर्ण किया और आपने ही रघुनाथजी के समाज का सम्पूर्ण साज सजाया। आपके गुणों का गान सुनकर देवता रोमांचित होते हैं और ब्रह्मा, विष्णु, महेश की आँखों में जल भर आता है। हे वानरों के स्वामी तुलसी के माथे पर हाथ फेरिये, आप जैसे अपनी मर्यादा की लाज रखने वालों के दास को कभी दुःखी नहीं होना चाहिए। ॥३३॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys T717
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी