Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
देवी देव दनुज मनुज मुनि सिद्ध नाग,छोटे बड़े जीव जेते चेतन अचेत हैं।पूतना पिसाची जातुधानी जातुधान बाम,राम दूत की रजाइ माथे मानि लेत हैं।घोर जन्त्र मन्त्र कूट कपट कुरोग जोग,हनुमान आन सुनि छाड़त निकेत हैं।क्रोध कीजे कर्म को प्रबोध कीजे तुलसी को,सोध कीजे तिनको जो दोष दुख देत हैं ॥३२॥

देवी, देवता, दैत्य, मनुष्य, मुनि, सिद्ध और नाग आदि छोटे-बड़े जितने जड़-चेतन जीव हैं तथा पूतना, पिशाचिनी, राक्षसी-राक्षस जितने कुटिल प्राणी हैं, वह सभी रामदूत पवनकुमार की आज्ञा शिरोधार्य करके मानते हैं। भीषण यन्त्र-मन्त्र, धोखाधड़ी, छलबाजी और दुष्ट रोगों के आक्रमण हनुमान् जी की दुहाई सुनकर स्थान छोड़ कर भाग जाते हैं। हे हनुमान, मेरे कर्म पर क्रोध कीजिये और तुलसी का प्रबोध कीजिए। उन ओशों को दूर कीजिए जो हमें दुःख देते हैं। ॥३२॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys D131
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी