Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
दूत राम राय को, सपूत पूत बाय को,समत्व हाथ पाय को सहाय असहाय को।बाँकी बिरदावली बिदित बेद गाइयत,रावन सो भट भयो मुठिका के घाय को॥एते बड़े साहेब समर्थ को निवाजो आज,सीदत सुसेवक बचन मन काय को।थोरी बाँह पीर की बड़ी गलानि तुलसी को,कौन पाप कोप, लोप प्रकट प्रभाय को ॥३१॥

आप राजा रामचन्द्र के दूत, पवनदेव के सुपुत्र, हाथ-पाँव के समर्थ, बलवान और निराश्रितों के सहायक हैं। आपके सुन्दर यश की कथा विख्यात है, वेद उसका गान करते हैं। रावण जैसा त्रिलोक-विजयी योद्धा आपके घूँसे की चोट से घायल हो गया। इतने शक्तिशाली स्वामी के अनुग्रह करने पर भी आपका श्रेष्ठ सेवक आज मन-वचन-कर्म से दुःख प्राप्त कर रहा है। तुलसीदास कहते हैं कि मुझे बाहु पीड़ा की तो थोड़ी सी ही ग्लानी है, अधिक सोच इस बात का है कि न जाने मेरे किस पाप के कारण वा क्रोध से आपका प्रत्यक्ष प्रभाव लुप्त हो गया है। ॥३१॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys D371
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी