Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
आपने ही पाप तें त्रिपात तें कि साप तें,बढ़ी है बाँह बेदन कही न सहि जाति है।औषध अनेक जन्त्र मन्त्र टोटकादि किये,बादि भये देवता मनाये अधिकाति है॥करतार, भरतार, हरतार, कर्म काल,को है जगजाल जो न मानत इताति है।चेरो तेरो तुलसी तू मेरो कह्यो राम दूत,ढील तेरी बीर मोहि पीर तें पिराति है ॥३०॥

मेरे ही अपने पाप से अथवा तीनों ताप अथवा शाप से बाहु की पीड़ा ऐसे बढ़ी है कि वह न तो कही जाती और न ही सही जाती है। अनेक औषधि, यन्त्र, मन्त्र, टोटका आदि किये, देवताओं को मनाया, पर सब व्यर्थ हुआ, पीड़ा बढ़ती ही जाती है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश, कर्म, काल और संसार के इस जाल में कौन ऐसा है जो आपकी आज्ञा का पालन न करता हो। हे रामदूत तुलसी आपका दास है और आपने इसको अपना सेवक कहा है। हे वीर आपकी यह ढिलाई मुझे इस पीड़ा से भी अधिक पीड़ित कर रही है। ॥३०॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys A158
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी