Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
टूकनि को घर-घर डोलत कँगाल बोलि,बाल ज्यों कृपाल नतपाल पालि पोसो है।कीन्ही है सँभार सार अंजनी कुमार बीर,आपनो बिसारि हैं न मेरेहू भरोसो है॥इतनो परेखो सब भाँति समरथ आजु,कपिराज साँची कहौं को तिलोक तोसो है।सासति सहत दास कीजे पेखि परिहास,चीरी को मरन खेल बालकनि को सो है ॥२९॥

हे गरीबों के पालन करने वाले कृपानिधान, दुकड़ों के लिये दरिद्रतावश मैं घर-घर मैं डोलता-फिरता था, आपने बुलाकर बालक के समान मेरा पालन-पोषण किया है। हे वीर अंजनी कुमार हमेशा आपने ही मेरी रक्षा की है और आज आप अपने जन को भुला देंगे, इसकी मुझे आपसे उम्मीद नहीं है। हे कपिराज आप सभी प्रकार से समर्थ हैं, मैं सच कहता हूँ, आपके समान तीनों लोकों में भला कौन है? किंतु सेवक की दुर्दशा देखकर भी आप हंसी कर रहे हैं। लड़कों के खिलवाड़ होने के समान चिड़िया की मृत्यु हो रही है और आप तमाशा देख रहे हैं। ॥२९॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys T252
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी