Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
तेरो बालि केलि बीर सुनि सहमत धीर,भूलत सरीर सुधि सक्र-रबि-राहु की।तेरी बाँह बसत बिसोक लोकपाल सब,तेरो नाम लेत रहै आरति न काहु की॥साम दान भेद बिधि बेदहू लबेद सिधि,हाथ कपिनाथ ही के चोटी चोर साहु की।आलस अनख परिहास कै सिखावन है,एते दिन रही पीर तुलसी के बाहु की ॥२८॥

हे वीर! आपके लड़कपन का खेल सुनकर धीरजवान् भी भयभीत हो जाते हैं और इन्द्र, सूर्य तथा राहु तक को अपने शरीर की सुधि नहीं रहती। आपके बाहुबाल से सभी लोकपाल शोकरहित होकर बसते हैं और आपका नाम लेने से किसी का दुःख नहीं रह जाता। साम, दान और भेद-नीति का विधान तथा वेद और लवेद की सिद्धियाँ सभी आप ही के प्रताप से सिद्ध हैं। साहूकार और चोर दोनों की लगाम आप ही के हाथ मे है। तुलसीदास को जो इतने दिन तक बाहु की पीड़ा रही है, वह क्या आपका आलस्य है अथवा क्रोध, परिहास या शिक्षा है। ॥२८॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys T717
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी