Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
सिंहिका सँहारि बल, सुरसा सुधारि छल,लंकिनी पछारि मारि बाटिका उजारी है।लंक परजारि मकरी बिदारि बारबार,जातुधान धारि धूरिधानी करि डारी है॥तोरि जमकातरि मंदोदरी कढ़ोरि आनी,रावन की रानी मेघनाद महँतारी है।भीर बाँह पीर की निपट राखी महाबीर,कौन के सकोच तुलसी के सोच भारी है ॥२७॥

मैं बलि जाता हूँ, सिंहिका के बल का संहार कर, सुरसा के छल को सुधार कर, आपने लंकिनी को मार गिराया और अशोक-वाटिका को उजाड़ डाला और लंकापुरी का विनाश कर किया। यमराज का खड्ग अर्थात् रावण के महल का फाटक तोड़ कर आप उस मंदोदरी को राजमहल से बाहर खींच लाए जो मेघनाद की माता और रावण की पटरानी थी। हे महाबली कपिराज! तुलसी को बड़ा सोच है की किसके संकोच में पड़कर आपने केवल मेरे बाहु की पीड़ा के भय को छोड़ रखा है। ॥२७॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys S182
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी