Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
भालकी कि कालकी कि रोष की त्रिदोष की है,बेदन बिषम पाप ताप छल छाँह की।करमन कूट की कि जन्त्र मन्त्र बूट की,पराहि जाहि पापिनी मलीन मन माँह की॥पैहहि सजाय, नत कहत बजाय तोहि,बाबरी न होहि बानि जानि कपि नाँह की।आन हनुमान की दुहाई बलवान की,सपथ महाबीर की जो रहै पीर बाँह की ॥२६॥

पता नहीं यह कठिन पीड़ा कपाल की लिखावट है या समय, क्रोध अथवा दैहिक, दैविक, भौतिक तीनों प्रकार के ताप के कारण या मेरे भयंकर पापों का परिणाम हैअथवा कपट की छाया हैअथवा मारणादि प्रयोग अथवा यन्त्र-मन्त्र रुपी वृक्ष का फल है। जो भी हो, हे पापिनी तू मन की मैली मलिनता है, भाग जा, नहीं तो सजा पाएगी। मैं डंके की चोट से कहे देता हूँ कि श्री हनुमान का स्वभाव जानते हुए भी पागलपन मत कर। महाबीर बलवान् हनुमान् जी की दुहाई और सौगन्ध है जो मेरे बाहुओं की पीड़ा रह जाए। ॥२६॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys B727
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी