Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
करम-कराल-कंस भूमिपाल के भरोसे,बकी बकभगिनी काहू तें कहा डरैगी।बड़ी बिकराल बाल घातिनी न जात कहि,बाँहूबल बालक छबीले छोटे छरैगी॥आई है बनाइ बेष आप ही बिचारि देख,पाप जाय सबको गुनी के पाले परैगी।पूतना पिसाचिनी ज्यौं कपिकान्ह तुलसी की,बाँहपीर महाबीर तेरे मारे मरैगी ॥२५॥

भयंकर कर्मरुपी कंसराजा के बल पर, रोगरुपी बकासुर की बहन पूतना राक्षसी क्या किसी से डरेगी? इस अत्यंत भयावनी, बालकों को खाने वाली की दुष्टता कही नहीं जाती है, यह मेरे बाहुबल रुपी छोटे छोटे बालकों को छलेगी। हे हनुमान! आप ही विचारकर देखिये, वह सुन्दर रूप बनाकर आयी है, यदि आप जैसे गुणी के पाले पड़ेगी तभी सभी का दुःख दूर होगा। हे महाबली कपिराज तुलसी की बाहु की पीड़ा पूतना पिशाचिनी के समान है और आप बालकृष्ण-रुप हैं, यह आपके ही हाथों से मरेगी। ॥२५॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys K712
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी