Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
लोक-परलोकहुँ तिलोक न बिलोकियत,तोसे समरथ चष चारिहूँ निहारिये।कर्म, काल, लोकपाल, अग-जग जीवजाल,नाथ हाथ सब निज महिमा बिचारिये॥खास दास रावरो, निवास तेरो तासु उर,तुलसी सो देव दुखी देखियत भारिये।बात तरुमूल बाँहुसूल कपिकच्छु-बेलि,उपजी सकेलि कपिकेलि ही उखारिये ॥२४॥

मैं चारों ओर देखता हूँ परन्तु तीनो लोक, परलोक और तीनों काल में मुझे आपके समान योग्य कोई नहीं दिखायी देता। हे नाथ! कर्म, काल, लोकपाल तथा सम्पूर्ण स्थावर-जंगम जीवसमूह आपके ही हाथ में हैं, आप अपनी महिमा को विचारिये। हे देव! तुलसी आपका निजी सेवक है, उसके हृदय में आपका निवास है। ऐसे सेवक तुलसीदास का यह भारी दुःख अओसे कैसे देखा जाता है? बांहरुपी वृक्ष की जड़ में बाहू पीड़ा रुपी जो लता उपजी है, हे हनुमान! इसे वानरी खेल से उखाड़ डालिये। ॥२४॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys L217
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी