Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
राम को सनेह, राम साहस लखन सिय,राम की भगति, सोच संकट निवारिये।मुद-मरकट रोग-बारिनिधि हेरि हारे,जीव-जामवंत को भरोसो तेरो भारिये॥कूदिये कृपाल तुलसी सुप्रेम-पब्बयतें,सुथल सुबेल भालू बैठि कै बिचारिये।महाबीर बाँकुरे बराकी बाँह-पीर क्यों न,लंकिनी ज्यों लात-घात ही मरोरि मारिये ॥२३॥

हे हनुमान, मेरा रामचन्द्रजी के प्रति स्नेह, रामचन्द्रजी की भक्ति, राम-लक्ष्मण और जानकीजी के प्रति अनुराग पर विचार कर मेरे शोक-संकट को दूर कीजिये। आनन्दरुपी बंदर रोग-रुपी अपार समुद्र को देखकर मन में हार गये हैं परन्तु जीवरुपी जामवंत को आपपर बड़ा भरोसा है। हे कृपालु तुलसी के सुन्दर प्रेमरुपी पर्वत से कूदिये, श्रेष्ठ स्थान हृदय रुपी सुबेल पर्वत पर बैठे हुए जीवरुपी जाम्बवन्त जी चिंता कर रहे हैं। हे बांके महाबली, जैसे आपने एक ही लात मे पीड़ारुपिणी लंकिनी को मार डाला था वैसे ही इस तुच्छ बाहुपीड़ा को मरोड़कर मार डालिए ॥२३॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys R126
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी