Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
उथपे थपनथिर थपे उथपनहार,केसरी कुमार बल आपनो सँभारिये।राम के गुलामनि को कामतरु रामदूत,मोसे दीन दूबरे को तकिया तिहारिये॥साहेब समर्थ तोसों तुलसी के माथे पर,सोऊ अपराध बिनु बीर, बाँधि मारिये।पोखरी बिसाल बाँहु, बलि, बारिचर पीर,मकरी ज्यौं पकरि कै बदन बिदारिये ॥२२॥

हे केशरीकुमार! आप उजड़े हुए सुग्रीव, विभीषण आदि को बसाने वाले और बसे हुए रावणादि को उजाड़ने वाले हैं, अपने उस बल का स्मरण कीजिये। हे रामदूत! रामचन्द्रजी के सेवकों के लिये आप कल्पवृक्ष हैंऔर मुझ जैसे दीन-दुर्बलों को आपका ही सहारा है। हे वीर! तुलसी के माथे पर आपके समान समर्थ स्वामी विद्यमान रहते हुए भी वह बाँधकर मारा जाता है। बलिहारी जाता हूँ, मेरी भुजा विशाल पोखरी के समान है और यह पीड़ा उसमें जलचर के सदृश है, अत: जलचरी के समान इसको पकड़कर इसका मुख फाड़ डालिये ॥२२॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys U313
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी