Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
बालक बिलोकि, बलि बारेतें आपनो कियो,दीनबन्धु दया कीन्हीं निरुपाधि न्यारिये।रावरो भरोसो तुलसी के, रावरोई बल,आस रावरीयै दास रावरो बिचारिये॥बड़ो बिकराल कलि, काको न बिहाल कियो,माथे पगु बलि को, निहारि सो निवारिये।केसरी किसोर, रनरोर, बरजोर बीर,बाँहुपीर राहुमातु ज्यौं पछारि मारिये ॥२१॥

हे दीनबन्धु, मैं बलि जाता हूँ, बालक को देखकर आपने लड़कपन से ही अपनाया और मायारहित अनोखी दया की। सोचिये तो सही, तुलसी आपका दास है, इसको आपका भरोसा, आपका ही बल और आपसे ही आशा है। अत्यन्त भयानक कलिकाल ने किसको व्याकुल नहीं किया? बलिहारी है आपकी, देखिये यह बलवान कलिकाल मेरे मस्तक पर अपना पैर रख रहा है, अब तो उसको हटाइये। हे केशरी किशोर, बरजोर वीर हनुमान, आप रण में कोलाहल उत्पन्न करने वाले हैं। जैसे आपने राहु की माता सिंहिका का वध किया था, उसी समान मेरी बाहु की पीड़ा को पछाड़कर मार डालिये ॥२१॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys B721
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी