Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
जानत जहान हनुमान को निवाज्यौ जन,मन अनुमानि बलि, बोल न बिसारिये।सेवा-जोग तुलसी कबहुँ कहा चूक परी,साहेब सुभाव कपि साहिबी सँभारिये॥अपराधी जानि कीजै सासति सहस भाँति,मोदक मरै जो ताहि माहुर न मारिये।साहसी समीर के दुलारे रघुबीर जू के,बाँह पीर महाबीर बेगि ही निवारिये ॥२०॥

जिसको समस्त संसार जानता है, हे हनुमान् जी मैं बलि जाता हूँ, कृपया विचार कर अपनी प्रतिज्ञा को न भुलाइये। हे स्वामी कपिराज! तुलसीदस तो कभी आपकी सेवा के योग्य था ही नहीं? न जाने कहाँ चूक हुई है। हे हनुमान, आप अपने स्वामी वाले स्वाभाव को संभालिये और यदि आप मुझे अपराधी समझते हों तो अनेकों दण्ड दीजिये, किन्तु जो लड्डू देने से मरता हो उसको विष से न मारिये। हे महाबली, साहसी, पवन के दुलारे, रघुनाथजी के प्यारे, मेरी भुजाओं की पीड़ा को अतिशीघ्र दूर कीजिये ॥२०॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys J534
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी