Savaiya (सवैया) अवधी • Awadhi
अच्छ-विमर्दन कानन-भानि दसानन आनन भा न निहारो।बारिदनाद अकंपन कुंभकरन्न-से कुंजर केहरि-बारो॥राम-प्रताप-हुतासन, कच्छ, बिपच्छ, समीर समीर-दुलारो।पाप-तेंसाप-तें ताप तिहुँ-तें सदा तुलसी कहँ सो रखवारो ॥१९॥

हे अक्षयकुमार को मारने वाले हनुमान् जी आपने अशोक-वाटिका का विध्वंस किया और रावण जैसे प्रतापी योद्धा के मुख के तेज की ओर तक नहीं देखा अर्थात् उसकी कुछ भी परवाह नहीं की। आप मेघनाद, अकम्पन और कुम्भकर्ण-जैसे हाथियों के मद को चूर्ण करने में तरुण सिंह के समान हुए। हे पवन के दुलारे पुत्र, पक्षरुप तिनकों के ढेर के लिये भगवान राम का प्रताप अग्नि तुल्य है और पवनकुमार उसको जलाने के लिये पवन-रुप हैं। वह पवननन्दन ही तुलसीदास को सर्वदा पाप, शाप और संताप – तीनों से रक्षा करने वाले हैं। ॥१९॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info savaiya
phonetic keys A241
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकसवैया