सिंधु तरे, बड़े बीर दले खल, जारे हैं लंक से बंक मवा से।तैं रनि-केहरि केहरि के बिदले अरि-कुंजर छैल छवा से॥तोसों समत्थ सुसाहेब सेई सहै तुलसी दुख दोष दवा से।बानर बाज ! बढ़े खल-खेचर, लीजत क्यों न लपेटि लवा-से॥१८॥
आपने समुद्र लाँघकर बड़े-बड़े दुष्ट राक्षसों का विनाश करके लंका जैसे विकट गढ़ को जला डाला। हे संग्राम-रुपी वन के सिंह आपने राक्षस शत्रुरुपी हाथी के बच्चों को सिंह की भाँति विनष्ट कर डाला। आप जैसे समर्थ और अच्छे स्वामी की सेवा करते हुए भी तुलसी दोष और दुःख की आग को सहन कर रहा है, यह आश्चर्य की बात है। हे वानर-रुपी बाज, बहुत से दुष्टजन रुपी पक्षी बढ़ गये हैं, उनको आप बटेर के समान क्यों नहीं पकड़ लेते। ॥१८॥