हे वानरराज! आपके बसाये हुए को शंकर भगवान भी नहीं उखाड़ सकते और जिस घर को आपने नष्ट कर दिया उसको कौन बसा सकता है? हे गरीब निवाज! आप जिस पर प्रसन्न रहते हो, वह शत्रुओं के हृदय में पीड़ा रूप होकर विराजता हैं। तुलसीदास जी कहते हैं कि, श्री हनुमान जी का नाम लेने से सम्पूर्ण संकट और सोच मकड़ी के जाले के समान नष्ट हो जाते हैं। हे बलिहारी! क्या आप मेरी ही बार बूढ़े हो गये हो? अथवा बहुत-से गरीबों का पालन करते करते अब थक गये हो? अर्थात क्या कारण है की आप मेरा संकट दूर करने में विलम्ब कर रहे हो। ॥१७॥