Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
बालपने सूधे मन राम सनमुख भयो,राम नाम लेत माँगि खात टूकटाक हौं।परयो लोक-रीति में पुनीत प्रीति राम राय,मोह बस बैठो तोरि तरकि तराक हौं॥खोटे-खोटे आचरन आचरत अपनायो,अंजनी कुमार सोध्यो रामपानि पाक हौं।तुलसी गुसाँई भयो भोंडे दिन भूल गयो,ताको फल पावत निदान परिपाक हौं ॥४०॥

मैं बाल्यावस्था से ही सीधे मन से श्रीरामचन्द्रजी के सम्मुख हुआ, मुँह से राम नाम लेता टुकड़ा-टुकड़ा माँगकर खाता था। फिर युवावस्था में लोकरीति में पड़कर अज्ञानवश राजा रामचन्द्रजी के चरणों की पवित्र प्रीति को चटपट संसार में कूदकर उसे तोड़ बैठा। उस समय, खोटे आचरणों को करते हुए मुझे अंजनीकुमार ने अपनाया और रामचन्द्रजी के पुनीत हाथों मुझे पवित्र किया तो मैं मात्र तुलसी से गोस्वामी बन गया और अभिमानवश अपने बुरे दिन भूल गया, जिसका फल आज अच्छी तरह पा रहा हूँ। ॥४०॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys B715
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी