Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
असन-बसन-हीन बिषम-बिषाद-लीन,देखि दीन दूबरो करै न हाय हाय को।तुलसी अनाथ सो सनाथ रघुनाथ कियो,दियो फल सील सिंधु आपने सुभाय को॥नीच यहि बीच पति पाइ भरु हाईगो,बिहाइ प्रभु भजन बचन मन काय को।ता तें तनु पेषियत घोर बरतोर मिस,फूटि फूटि निकसत लोन राम राय को ॥४१॥

मुझे भोजन-वस्त्र से रहित, भयंकर विषाद में डूबा हुआ और दीन-दुर्बल को देखकर ऐसा कौन था जो हाय-हाय नहीं करता था? ऐसे अनाथ तुलसी को दयासागर स्वामी रघुनाथजी ने सनाथ करके अपने स्वभाव से उत्तम फल दिया। इस बीच में यह नीच जन प्रतिष्ठा पाकर फूल उठा और मन-कर्म-वचन से राम जी का भजन छोड़ कर शरीर को पुष्ट करने लगा, इसी से शरीर में से भयंकर बालतोड़ के बहाने रामचन्द्रजी का नमक फूट-फूटकर निकलता दिखायी दे रहा है। ॥४१॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys A651
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी