Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
जीओं जग जानकी जीवन को कहाइ जन,मरिबे को बारानसी बारि सुरसरि को।तुलसी के दुहूँ हाथ मोदक हैं ऐसे ठाँउ,जाके जिये मुये सोच करिहैं न लरिको॥मोको झूटो साँचो लोग राम को कहत सब,मेरे मन मान है न हर को न हरि को।भारी पीर दुसह सरीर तें बिहाल होत,सोऊ रघुबीर बिनु सकै दूर करिको ॥४२॥

संसार में जीवित रहना है तो जानकी जीवन रामचन्द्रजी का दास कहलाकर संसार में जीवित रहूँ और मरने के लिये काशी तथा गंगाजल है ही। ऐसे स्थान में, जीवन-मरण से, तुलसी के दोनों हाथों में लड्डू है, जिसके जीने-मरने से लड़के भी सोच न करेंगे। सब लोग मुझको झूठा-सच्चा राम का ही दास कहते हैं और मेरे मन में भी इस बात का गर्व है कि मैं रामचन्द्रजी को छोड़कर न शिव का भक्त हूँ, न विष्णु का। शरीर की भारी पीड़ा से विकल हो रहा हूँ, उसको बिना श्री राम जी के कौन दूर कर सकता है। ॥४२॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys J142
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी