Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
सीतापति साहेब सहाय हनुमान नित,हित उपदेश को महेस मानो गुरु कै।मानस बचन काय सरन तिहारे पाँय,तुम्हरे भरोसे सुर मैं न जाने सुर कै॥ब्याधि भूत जनित उपाधि काहु खल की,समाधि कीजे तुलसी को जानि जन फुर कै।कपिनाथ रघुनाथ भोलानाथ भूतनाथ,रोग सिंधु क्यों न डारियत गाय खुर कै ॥४३॥

श्री राम मेरे स्वामी हैं, हनुमान् जी नित्य ही सहायक हैं और हितोपदेश के लिये महेश मानो गुरु ही हैं। मुझे तो तन, मन, वचन से आपके चरणों की ही शरण है। आपके भरोसे मैंने देवताओं को देवता नहीं माना। रोग व प्रेत द्वारा उत्पन्न अथवा किसी दुष्ट के उपद्रव से हुई पीड़ा को दूर करके तुलसी को अपना सच्चा सेवक जानकर इसकी शान्ति कीजिये। हे कपिनाथ, हे रघुनाथ, हे भोलानाथ, हे भूतनाथ रक्षा कीजिए, रोगरुपी महासागर को गाय के खुर के समान क्यों नहीं कर डालते। ॥४३॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys S313
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी