Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
कहों हनुमान सों सुजान राम राय सों,कृपानिधान संकर सों सावधान सुनिये।हरष विषाद राग रोष गुन दोष मई,बिरची बिरंची सब देखियत दुनिये॥माया जीव काल के करम के सुभाय के,करैया राम बेद कहैं साँची मन गुनिये।तुम्ह तें कहा न होय हा हा सो बुझैये मोहि,हौं हूँ रहों मौनही बयो सो जानि लुनिये ॥४४॥

मैं हनुमान् जी से, सुजान राजा राम से और कृपानिधान शंकरजी से कहता हूँ, उसे सावधान होकर सुनिये। देखा जाता है कि विधाता ने सारी दुनिया को हर्ष, विषाद, राग, रोष, गुण और दोषमय बनाया है। वेद कहते हैं कि माया, जीव, काल, कर्म और स्वभाव के करने वाले रामचन्द्रजी हैं। इस बात को मैंने चित्त में सत्य माना है। हे राम! मैं विनती करता हूँ, मुझे यह समझा दीजिये कि आपसे क्या नहीं हो सकता। फिर मैं भी यह जानकर चुप रहूँगा कि जो बोया है, उसी का फल पाता हूँ ॥४४॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys K818
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी