नित नव सकल कल्यान मंगल मोदमय मुनि मानहीं।ब्रह्मादि सुर नर नाग अति अनुराग भाग बखानहीं॥पितु मातु प्रिय परिवारु हरषहिं निरखि पालहिं लालहीं।सित पाख बाढ़ति चंद्रिका जनु चंदभूषन भालहीं॥१ ॥
मुनिजन सब प्रकार के नित्य नवीन मंगल और आनंदमय उत्सव मनाते हैं। ब्रह्मादि देवता, मनुष्य एवं नाग अत्यन्त प्रेम से हिमवान् के सौभाग्य का वर्णन करते हैं। पिता, माता, प्रियजन और कुटुम्ब के लोग उन्हें निहारकर आनन्दित होते हैं और उनका प्रेम से लालन-पालन करते हैं। ऐसा लगता था, मानो शुक्ल पक्ष में चन्द्रशेखर भगवान् महादेवजी के ललाट में चन्द्रमा की कला वृद्धि को प्राप्त हो रही हो।