कुमारी पार्वतीजी को सयानी (वयस्क) हुई देख माता-पिता चिन्तित हो रहे हैं और नित्यप्रति यह अभिलाषा करते हैं कि पार्वती के योग्य वर मिले। एक समय नारदजी हिमवान् के घर गये। उस समय पर्वतश्रेष्ठ हिमवान् और मैनाने प्रसन्नतापूर्वक उनकी पूजा की।