उमहि बोलि रिषि पगन मातु मेलत भई।मुनि मन कीन्ह प्रणाम बचन आसिष दई॥११ ॥कुँअरि लागि पितु काँध ठाढ़ि भइ सोहई।रूप न जाइ बखानि जानु जोइ जोहई॥१२ ॥
माता (मैना) ने पार्वती को बुलाकर ऋषि के चरणों में डाल दिया। मुनि (नारदजी) ने मन-ही-मन पार्वतीजी को प्रणाम किया और वचन से आशीर्वाद दिया। उस समय पिता हिमवान् के कंधे से सटकर खड़ी हुई कुमारी पार्वतीजी बड़ी शोभामयी जान पड़ती थीं। उनके स्वरूप का कोई वर्णन नहीं कर सकता। उसे जिसने देखा वही जान सकता है।