अति सनेहँ सतिभायँ पाय परि पुनि पुनि।कह मैना मृदु बचन सुनिअ बिनती मुनि॥१३ ॥तुम त्रिभुवन तिहुँ काल बिचार बिसारद।पारबती अनुरूप कहिय बरु नारद॥१४ ॥
अत्यन्त प्रेम और सच्ची श्रद्धा से बार-बार पैरों पड़कर मैना ने कोमल वचनों में कहा—'हे मुने! हमारी विनती सुनिये। आप तीनों लोकों में और तीनों कालों में बड़े ही विचार-कुशल हैं; अत: हे नारदजी! आप पार्वती के अनुरूप कोई वर बतलाइये'।