मुनि कह चौदह भुवन फिरउँ जग जहँ जहँ।गिरिबर सुनिय सरहना राउरि तहँ तहँ॥१५ ॥भूरि भाग तुम सरिस कतहुँ कोउ नाहिन।कछु न अगम सब सुगम भयो बिधि दाहिन॥१६ ॥
नारद मुनि कहते हैं कि 'ब्रह्माण्ड के चौदहों भुवनों में जहाँ-जहाँ मैं घूमता हूँ, हे गिरिश्रेष्ठ हिमवान्! वहाँ-वहाँ तुम्हारी बड़ाई सुनी जाती है। तुम्हारे समान बड़भागी कहीं कोई नहीं है। तुम्हारे लिये कुछ भी अप्राप्य नहीं है, सब कुछ सुलभ है; क्योंकि विधाता तुम्हारे अनुकूल सिद्ध हुए हैं।'