दाहिन भए बिधि सुगम सब सुनि तजहु चित चिंता नई।बरु प्रथम बिरवा बिरचि बिरच्यो मंगला मंगलमई॥बिधिलोक चरचा चलति राउरि चतुर चतुरानन कही।हिमवानु कन्या जोगु बरु बाउर बिबुध बंदित सही॥२ ॥
"ईश्वर तुम्हारे अनुकूल सिद्ध हुए हैं, अत: तुम्हारे लिये सब कुछ सुलभ है"—यह जानकर नवीन चिन्ताओं को त्याग दो। ब्रह्माजी ने वर (दुल्हा)-रूप पौधे को पहले रचा है और तब मंगलमयी मंगला (पार्वती)-को। एक बार तुम्हारी चर्चा ब्रह्मलोक में भी चल रही थी, उस समय चतुर चतुराननने कहा था कि 'हिमवान् की कन्या (पार्वती)-के योग्य वर है तो बावला, परंतु निश्चय ही वह देवताओं से भी वन्दित (पूजित) है'।