"मेरे मनमें भी ऐसी ही बात आती है कि पार्वती को बावला वर मिलेगा।" नारदजी के इस वचन को सुनकर उमा (पार्वती)-के हृदय में सुख हुआ। किंतु यह बात सुनकर दम्पति (हिमवान्-मैना) सहम गये और (नारदजी के) पैरों पड़कर कहने लगे कि 'पार्वती के लिये ही हमलोगों का जीवन और सारी सुख-सम्पत्ति है'।