'अत: हे नाथ! वह उपाय बतलाइये, जिससे (पार्वती के) इस भाग्य-दोष का नाश हो।' मुनि ने कहा कि (सारे) दोषों को नाश करनेवाले शशिभूषण महादेवजी ही हैं। उनकी कृपा से सफलता अवश्य प्राप्त होगी। साहस (दृढ़ता)-से ही श्रेष्ठ साधन भी सफल होता है। शिवजी की आराधना (एक ही) करोड़ों कल्पवृक्षों के समान 'सिद्धिदायक' है।